RSSB Exam PYQ Question
निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का उद्देश्य नहीं है ?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
Exam:- Jamadar Grade II 2025
(A) मानवाधिकार उल्लंघनों की शिकायतों की जाँच करना
(B) मानवाधिकार के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना
(C) आपराधिक मामलों में आरोपियों को कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान करना
(D) जनता में मानवाधिकार जागरूकता फैलाना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Answer: (C) आपराधिक मामलों में आरोपियों को कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान करना
व्याख्या :- भारत का राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) 12 अक्टूबर, 1993 को स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम (PHRA), 1993 के तहत की गई है, जिसे मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019 द्वारा संशोधित किया गया है।
भारत में मानव अधिकारो की रक्षा और संवर्धन करना है, संवैधानिक प्रावधानों और कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। यह लोक सेवकों द्वारा मानव अधिकारो के उल्लंघन और लापरवाही की जाँच करता है, ऐसे उल्लंघनों से संबंधित अदालती कार्यवाहियों में हस्तक्षेप करता है, और जेलों व अन्य संस्थानों की स्थितियों की निगरानी करता है।
1. जाँच और अन्वेषण:
(i)लोक सेवकों द्वारा मानव अधिकारो के उल्लंघन और ऐसे उल्लंघनों को रोकने में लापरवाही की जाँच स्वयं पहल करके या किसी याचिका पर करता है।
(ii)न्यायालय की स्वीकृति से मानव अधिकारो के उल्लंघन से संबंधित अदालती कार्यवाहियों में हस्तक्षेप कर सकता है।
(iii) यह स्थितियों की निगरानी के लिए जेलों और सरकारी नियंत्रण वाले अन्य संस्थानों का दौरा करता है।
2. प्रचार और जागरूकता:
(i) एनएचआरसी शैक्षिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और अन्य आउटरीच पहलों के माध्यम से मानव अधिकार जागरूकता को बढ़ावा देता है।
(ii) यह मानव अधिकारो के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों और संस्थानों को जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
3. अनुसंधान और सिफ़ारिशें:
(i) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग मानव अधिकारो के क्षेत्र में अनुसंधान करता है और उसे बढ़ावा देता है।
(ii) यह संविधान के अंतर्गत मानव अधिकारो के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा करता है और उनके प्रभावी कार्यान्वयन हेतु उपायों की सिफ़ारिश करता है।
(iii)यह दोषी लोक सेवकों के विरुद्ध मुआवज़ा या अभियोजन की सिफ़ारिश कर सकता है और निर्देशों के लिए सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय से संपर्क कर सकता है।
अन्य विकल्प क्यों गलत हैं
❌ (A) मानवाधिकार उल्लोंघनों की शिकायतों की जाँच करना: यह NHRC का एक प्रमुख वैधानिक कार्य है, इसलिए यह "उद्देश्य नहीं है" श्रेणी में नहीं आता।
❌ (B) मानवाधिकार के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना: मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत यह आयोग की एक जिम्मेदारी है।
❌ (D) जनता में मानवाधिकार जागरूकता फैलाना: यह NHRC के व्यापक चार्टर का हिस्सा है ताकि समाज में मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहे।
Social Plugin