Type Here to Get Search Results !

Who discovered a Paleolithic hand-axe from Jaipur and Indragarh in Bundi ?

 

किसने जयपुर और बूंदी के इंद्रगढ़ से पुरापाषाणकालीन हस्त-कुठार / कुल्हाड़ी खोजी थी ?
Who discovered a Paleolithic hand-axe from Jaipur and Indragarh in Bundi ?

परीक्षा : RSSB जमादार ग्रेड ।। सीधी भर्ती-2025,  RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1 

(A) सी.ए. हैकेट / C.A. Hackett

(B) आर. सी. अग्रवाल / R.C. Agrawal

(C) बी. एलचिन / B. Allchin

(D) वी.एन. मिश्रा / V.N. Mishra

(E) अनुत्तरित प्रश्न / Question not attempted

सही उत्तर :- (A) सी.ए. हैकेट

व्याख्या :-  सीए हैकेट ने 1870  में बूंदी के जयपुर और इंद्रगढ़ क्षेत्रों से एक पुरापाषाणकालीन कुल्हाड़ी की खोज की। यह खोज ढिंगरिया (जयपुर) और इंद्रगढ़ (बूंदी) गांवों में की गई थी।  

काल (Period): पुरापाषाण (Palaeolithic)

स्थल (Sites): डीडवाना (प्राचीनतम स्थल), जायल (नागौर), बैराठ (कोटपुतली - बहरोड़), भानगढ़ (अलवर), इंद्रगढ़ (कोटा)

औज़ार (Tools):

  1. हैण्डएक्स (Handaxe)
  2. क्लीवर (Cleaver)
  3. चापर (Chopper)
  4. चैपिंग (Chopping)

अन्य प्रमुख जानकारी:
हस्त कुठार (Hand-axe): यह पत्थर (क्वार्टजाइट) से बनी एक कुल्हाड़ी थी, जो पाषाण कालीन मानव की तकनीकी कुशलता को दर्शाती है।
सेटन कार (Seton Karr): इन्होंने झालावाड़ से पाषाण कालीन उपकरणों की खोज की थी।
बी. आल्चिन (B. Allchin): इन्होंने जालौर क्षेत्र से पाषाण कालीन वस्तुओं की खोज की।
वी.एन. मिश्रा: इन्होंने बागौर (भीलवाड़ा) और तिलवाड़ा (बालोतरा/बाड़मेर) जैसे महत्वपूर्ण पाषाण कालीन स्थलों का उत्खनन किया।

Who discovered a Paleolithic hand-axe from Jaipur and Indragarh in Bundi ?


राजस्थान GK , राजस्थान सामान्य ज्ञान , Rajasthan GK PYQ, Rajasthan GK, RPSC Rajasthan GK Questions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ